नागपुर, 8 सितम्बर:कोराडी स्थित श्रद्धा के प्रतीक महालक्ष्मी देवी संस्थान परिसर में ग्रामीण महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य के राजस्व मंत्री एवं पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे की पहल पर एक कलमकारी गारमेंट क्लस्टर स्थापित किया जा रहा है। इस विशेष परियोजना के लिए नियोजन भवन में हुई समीक्षा बैठक के दौरान पालकमंत्री ने 5 करोड़ रुपये की अभिनव निधि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। Koradi Kalamkari Garment Cluster: महिलाओं की भक्ति और कौशल का संगम इस परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की भक्ति को कौशल विकास और स्वरोजगार से जोड़ना है। इसके