Kushal Yuva Program: बिहार में युवाओं के लिए रोजगार और करियर निर्माण की दिशा में चल रहा “कुशल युवा कार्यक्रम” लगातार नई मिसाल पेश कर रहा है। इस कार्यक्रम के तहत युवाओं को मुफ्त कौशल प्रशिक्षण (Skill Training) दिया जाता है, जिसमें कंप्यूटर, संचार कौशल और सॉफ्ट स्किल्स जैसी अहम क्षमताएं सिखाई जाती हैं। इस पहल का सीधा असर युवाओं के रोजगार अवसरों पर पड़ रहा है। बुधवार को सारण (Sarna District) जिले के तरवारा स्थित चांडी बाजार में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम ने इस पहल की महत्ता को और स्पष्ट कर दिया। अर्जुन फाउंडेशन में आयोजित इस कार्यक्रम में