Rashtra Bharat Logo

Lalbaugcha Raja

JP Nadda News

JP Nadda News: लालबागचा (Lalbaugcha) राजा के दर्शन के लिए पहुंचे जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेता रहे शामिल

JP Nadda News: मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणेशोत्सव पंडाल में इस वर्ष भी आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। इसी क्रम में बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने बप्पा के दर्शन कर देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। हर साल की तरह इस बार भी लालबागचा राजा में राजनीति, क्रिकेट और फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला। नड्डा के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। इसके अलावा उद्योग मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, विधायक रविंद्र चौहान, अमित साटम सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी दर्शन

Updated:
Amit shah at Lalbaug

Amit Shah: लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे अमित शाह

मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गणेशोत्सव के अवसर पर प्रसिद्ध लालबाग के राजा के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने बप्पा के चरणों में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। अमित शाह के साथ भाजपा नेताओं का दल भी मौजूद रहा। उनके आगमन को लेकर पंडाल परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। गणेशोत्सव के दौरान हर साल लाखों श्रद्धालु लालबाग के राजा के दर्शन करने आते हैं, और इस बार भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। Location Photos:

Updated:
Lalbaugcha Raja

Lalbaugcha Raja: लालबाग के राजा की धूम: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव का उल्लास

मुंबई, महाराष्ट्र:महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की शुरुआत होते ही पूरे राज्य में भक्तिभाव और उत्साह का माहौल बन गया है। खासकर मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा की गणेश मूर्ति को लेकर इस बार भी लोगों में जबरदस्त आस्था और उमंग देखी जा रही है। लालबाग के राजा का दरबार भक्तों के लिए किसी तीर्थस्थल से कम नहीं है। सुबह से ही श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर घंटों इंतजार करते हैं। उनका मानना है कि लालबाग के राजा उनकी मनोकामनाएँ पूरी करते हैं। यही कारण है कि देश-विदेश से लाखों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मूर्तिकारों की बेजोड़ कला

Updated: