पश्चिम चम्पारण जिले के नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र में इस बार चुनावी माहौल बेहद गर्म और पेचीदा हो गया है। महागठबंधन के भीतर हाल ही में दरार के संकेत देखने को मिले हैं, जिससे यह क्षेत्र राजनीतिक विश्लेषकों के लिए चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है। राजद और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं और आज दोनों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किए। राजद और कांग्रेस के प्रत्याशी राजद की ओर से दीपक यादव ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। दीपक यादव पहले भी लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं और उनकी राजनीतिक सक्रियता इस क्षेत्र