Mann ki Baat: 2025 साल के आखिरी रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 129वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों से दिल से संवाद किया। इस एपिसोड में उन्होंने वर्ष 2025 को भारत के लिए गर्व, उपलब्धियों और आत्मविश्वास का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री के शब्दों में, 2025 ने ऐसे कई क्षण दिए, जिन्होंने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में सुरक्षा, खेल, विज्ञान, अंतरिक्ष, पर्यावरण, संस्कृति, आस्था और स्वदेशी सोच जैसे विषयों को एक सूत्र में पिरोते हुए देश की सामूहिक प्रगति की तस्वीर सामने रखी। 2025: उपलब्धियों से भरा भारत