Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्ष 2026 के पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से सीधा संवाद किया। यह ‘मन की बात’ का 130वां एपिसोड था, जिसमें प्रधानमंत्री ने लोकतंत्र, युवा शक्ति, नवाचार, पर्यावरण, संस्कृति और सामाजिक एकता जैसे विषयों पर विस्तार से बात की। उनका संबोधन केवल विचारों का संग्रह नहीं था, बल्कि आम लोगों की कोशिशों और देश की बदलती तस्वीर का आईना भी था। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले आने वाले गणतंत्र दिवस का जिक्र किया और बताया कि 26 जनवरी का दिन हमें हमारे संविधान की याद दिलाता है। इसी दिन संविधान