Rashtra Bharat Logo

Messi

Asansol Messi wax statue puja: आसनसोल के कलाकार ने मेस्सी की मोम की मूर्ति की पूजा कर विश्व कप जीत की उम्मीद जताई

आसनसोल के कलाकार ने मेस्सी की मोम की मूर्ति की पूजा कर विश्व कप जीत की उम्मीद जताई

आसानसोल में सुशांत रॉय ने की मेस्सी की मोम प्रतिमा की पूजा Asansol Messi wax statue puja: पश्चिम बर्धमान जिले के आसानसोल शिल्पांचल में मूर्तिकार सुशांत रॉय ने अपने हाथों से बनाई लियोनेल मेस्सी की मोम प्रतिमा की विधिवत पूजा की। मौका था फीफा विश्वकप फाइनल में मेस्सी की टीम अर्जेंटीना की मौजूदगी का। आसानसोल के महिशिला इलाके में स्थित अपने मोम संग्रहालय में सुशांत रॉय अब तक कई जाने-माने खिलाड़ियों और मनीषियों की मोम प्रतिमाएं बना चुके हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने अपने प्रिय फुटबॉलर मेस्सी की प्रतिमा भी तैयार की थी। शुरू से मेस्सी के भक्त रहे सुशांत

Updated:
Messi Concert Failure: कोलकाता में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, खेल मंत्री से इस्तीफे की मांग

कोलकाता में मेसी कॉन्सर्ट की असफलता पर कांग्रेस का हंगामा, खेल मंत्री के इस्तीफे की मांग

कोलकाता के युवा भारती स्टेडियम में 13 दिसंबर को आयोजित अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर लियोनेल मेसी के कॉन्सर्ट में हुई गड़बड़ी और असफलता को लेकर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस कमेटी ने इस मामले को लेकर हजरा मोड़ पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और राज्य सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए खेल मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि आयोजकों की लापरवाही और प्रशासनिक विफलता की वजह से कोलकाता के लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। हजारों खेल प्रेमियों ने मोटी रकम देकर टिकट खरीदे थे,

Updated:
Messi Kolkata Visit: फुटबॉल के बादशाह मेसी के स्वागत में कोलकाता तैयार, सॉल्ट लेक में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कोलकाता में फुटबॉल के बादशाह मेसी के स्वागत की तैयारी, सॉल्ट लेक स्टेडियम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कोलकाता में आज फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक खास दिन है। दुनिया के महान फुटबॉलर लिओनेल मेसी कुछ ही घंटों में शहर में कदम रखने वाले हैं। इस खबर से पूरे कोलकाता में उत्साह का माहौल है। सॉल्ट लेक स्टेडियम को सुरक्षा की मजबूत चादर से ढक दिया गया है। हजारों पुलिसकर्मी मैदान के अंदर और बाहर तैनात हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। स्टेडियम के बाहर का नजारा देखने लायक है। फुटबॉल प्रेमियों ने छोटी-छोटी दुकानें लगा रखी हैं। यहां मेसी के प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ी की नंबर 10 वाली जर्सी खरीद रहे

Updated: