फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह एक सपने के सच होने जैसा पल था। दुनिया के महानतम फुटबॉलर्स में से एक लियोनेल मेसी ने आखिरकार कोलकाता की धरती पर कदम रख दिया। सुबह तीन बजकर 25 मिनट पर जब अर्जेंटीना के इस दिग्गज खिलाड़ी ने एयरपोर्ट के नंबर एक वीआईपी गेट से बाहर निकलकर अपनी होटल की ओर प्रस्थान किया, तो पूरा एयरपोर्ट परिसर उनके प्रशंसकों से भर गया था। रात के सन्नाटे में भी कोलकाता के फुटबॉल प्रेमियों का जोश देखते ही बनता था। एयरपोर्ट के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा थी, जो सिर्फ एक बार मेसी की एक