महाराष्ट्र में लंबे समय से लंबित 29 नगर निगमों के चुनाव की आखिरकार घोषणा हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने एक पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी नगर निगमों में 15 जनवरी को मतदान होगा और अगले ही दिन यानी 16 जनवरी को मतगणना करके परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस चुनाव में राज्यभर के करीब 3 करोड़ 48 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इन चुनावों की घोषणा के साथ ही आज से पूरे राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है। मुंबई और ठाणे जैसे बड़े शहरों सहित कुल 29 नगर