मुंगेर में अवैध हथियारों की बढ़ती मांग मुंगेर में विधानसभा चुनाव 2025 के नज़दीक आते ही अवैध हथियारों की मांग में अचानक वृद्धि देखी गई है। असामाजिक तत्व चुनाव में खलल डालने के लिए हथियारों की खरीद और बिक्री में लगे हुए हैं। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हो, लेकिन तस्करों की सक्रियता चुनावी प्रक्रिया में चुनौती पेश कर रही है। सात मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी गई छह अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक पुलिस ने सात मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी। इस कार्रवाई में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 23 अवैध हथियार बरामद