नागपुर नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राज्य चुनाव आयोग द्वारा 15 जनवरी को मतदान की घोषणा के बाद भाजपा महानगर इकाई ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी का मानना है कि जिस तरह भारतीय सेना ने विजय दिवस पर दुश्मनों को धूल चटाई थी, उसी तरह नागपुर में भी पार्टी विजय का परचम लहराएगी। भाजपा कार्यालय में आज से इच्छुक उम्मीदवारों के साक्षात्कार शुरू हो गए हैं। पार्टी हर सीट पर योग्य और जनता के बीच स्वीकार्य उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। इसके लिए विधानसभा