मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल गोपालगंज में दो चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित गोपालगंज जिले में कल दो चुनावी सभाओं को लेकर राजनीतिक वातावरण गर्म है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कटेया और मांझा क्षेत्र के मतदाताओं को संबोधित करेंगे। कटेया में भोरे, हथुआ और कुचायकोट विधानसभा के मतदाताओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी बातों से प्रभावित करेंगे। वहीं मांझा में सदर, बरौली और बैकुंठपुर विधानसभा के मतदाताओं को मुख्यमंत्री अपनी रैली के माध्यम से संबोधित करेंगे। कुचायकोट में एनडीए की बैठक और तैयारियाँ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कुचायकोट के विधायक अमरेंद्र पाण्डेय के आवास पर एनडीए की बैठक का आयोजन किया