मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संवाद यात्रा नालंदा में पहुंची नालंदा जिले में रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संवाद यात्रा का आगाज हुआ।उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत हिलसा से की और फिर इस्लामपुर होते हुए एकंगरसराय बाजार में रोड शो कर जनता का अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने इस्लामपुर और नालंदा विधानसभा क्षेत्र के नीरपुर में संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी जनता को दी और कहा कि बिहार आज विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। “2005 से पहले था भय और अराजकता का