Rashtra Bharat Logo

Pakistan Airlines

मजबूरी में बेचनी पड़ी राष्ट्रीय एयरलाइंस PIA

कर्ज में डूबा पाकिस्तान, बेचनी पड़ी राष्ट्रीय एयरलाइंस PIA, जानिए कितने में हुआ सौदा

Pakistan Airline Sold: पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था जिस गहरे संकट में फंसी हुई है, उसकी एक और कड़वी तस्वीर अब दुनिया के सामने आ गई है। कर्ज, महंगाई और विदेशी मदद पर निर्भरता से जूझ रहा पाकिस्तान अब अपनी राष्ट्रीय संपत्तियां बेचने को मजबूर हो गया है। हालात यहां तक बिगड़ चुके हैं कि शहबाज शरीफ सरकार को देश की पहचान मानी जाने वाली सरकारी एयरलाइन पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस यानी पीआईए को भी निजी हाथों में सौंपना पड़ा है। 135 अरब रुपये में हुआ यह सौदा सिर्फ एक कारोबारी लेनदेन नहीं, बल्कि पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली की खुली स्वीकारोक्ति भी है।

Updated: