पटना पुलिस का मादक पदार्थों पर अभियान पटना पुलिस ने मादक पदार्थों और नशीली सुइयों की तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए गर्दनीबाग और कंकड़बाग में छापेमारी की। इस दौरान 900 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए और सागर कुमार नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि अनीसाबाद में नशीली सुई का अवैध भंडारण किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर जाकर 400 सुई के साथ सागर को पकड़ा। आरोपी की निशानदेही पर कंकड़बाग के पास झोपड़पट्टी से 500 और सुई, नकद और मोबाइल फोन जब्त किए गए। जांच और नेटवर्क तोड़ने