प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को देश के विकास में महत्वपूर्ण भागीदार बताते हुए कहा कि उनके प्रयास आत्मनिर्भर भारत अभियान को और अधिक मजबूती प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने यह बात आज नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन के निवास पर आयोजित पोंगल समारोह में हिस्सा लेने के बाद सभा को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया और किसानों