वृंदावन। प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज की सेहत को लेकर हाल के दिनों में भक्तों में चिंता की लहर दौड़ गई थी। कुछ दिनों तक उनकी दैनिक पदयात्रा स्थगित होने और नाइट वॉक न करने की वजह से उनके स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें फैल गई थीं। हालांकि अब हालिया वायरल वीडियो में महाराज जी को उनकी पारंपरिक मिलनसार हँसी और मुस्कान के साथ देखा गया है, जिससे उनके अनुयायियों में गहरी राहत और उत्साह का संचार हुआ है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और भक्तों के लिए आशा और सकारात्मकता का प्रतीक बन