Republic Day 2026: हर साल जब देश 15 अगस्त और 26 जनवरी मनाता है, तो हर भारतीय के मन में गर्व, भावुकता और राष्ट्रप्रेम की लहर दौड़ जाती है। तिरंगा लहराता है, देशभक्ति के गीत गूंजते हैं और पूरा देश एक साथ खड़ा नजर आता है। लेकिन इन दोनों राष्ट्रीय पर्वों में एक ऐसा अंतर है, जिस पर अक्सर ध्यान नहीं जाता। 15 अगस्त को प्रधानमंत्री लाल किले से तिरंगा फहराते हैं, जबकि 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं। यह अंतर सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि भारत के संविधान, सत्ता व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों