महाराष्ट्र की राजनीति में गठबंधन की राजनीति का अपना महत्व है। महायुति के तहत आने वाले सभी चुनावों में साथ मिलकर चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई जा रही है। इसी क्रम में नागपुर नगर निगम के आगामी चुनाव को लेकर पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी ने अपनी मांग रखी है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष जयदीप कवाड़े ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर नागपुर नगर निगम चुनाव में पार्टी को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व देने की मांग की है। जयदीप कवाड़े की सशक्त मांग महाराष्ट्र लघुउद्योग विकास महामंडल के उपाध्यक्ष और राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त जयदीपभाई जोगेंद्र कवाड़े ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात में