Prayagraj News: प्रयागराज के ग्रामीण इलाके में आज बुधवार का दिन खुशियों के बजाय गहरे शोक के साथ शुरू हुआ। पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कुसुआ गांव में एक तालाब चार परिवारों के लिए ऐसा जख्म बन गया, जो शायद कभी भर नहीं पाएगा। खेलते-खेलते चार बच्चों की तालाब में डूबकर मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। हर आंख नम है, हर घर में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर जुबान पर सिर्फ एक ही सवाल है—आखिर ऐसा कैसे हुआ। एक खेल, जो मौत में बदल गया बुधवार को गांव के कुछ बच्चे रोज की तरह खेलने