महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा और अप्रत्याशित निर्णय सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य और प्रतिष्ठित नेता आ. संदीप जोशी ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है। अपने हृदयस्पर्शी पत्र में उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि यह निर्णय किसी भावनात्मक आवेग में नहीं, बल्कि गहन आत्मचिंतन और समाज के प्रति जवाबदेही के भाव से लिया गया है। 55 वर्ष की उम्र में युवा पीढ़ी को मार्ग देने का यह साहसिक कदम न केवल राजनीति में बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बन गया है। संदीप जोशी ने अपने पत्र