नियमितता और अनुशासन पर सीबीएसई का बड़ा फैसला केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने देशभर के विद्यालयों में अनुशासन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया है। अब से केवल वे छात्र ही 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकेंगे जो नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहते हैं। इस निर्णय के तहत बोर्ड ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी विद्यार्थी की न्यूनतम उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम नहीं होनी चाहिए। विद्यालयों को मिले कड़े निर्देश सीबीएसई ने अपने ताज़ा परिपत्र में सभी संबद्ध विद्यालयों को निर्देशित किया है