Schools Closed in Jharkhand: पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के सम्मान में झारखंड के सभी सरकारी स्कूल मंगलवार को बंद रहेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रांची के कई निजी स्कूलों ने भी मंगलवार को छुट्टी की घोषणा की है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह ने कहा, ‘‘राजकीय शोक के तहत पांच अगस्त को सभी सरकारी स्कूलों में कक्षाएं स्थगित (Schools Closed) रहेंगी।’’ राज्य सरकार ने राज्य में सत्तारूढ़ झारखुड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक सोरेन के सम्मान में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। सोरेन का सोमवार को नयी दिल्ली के एक