महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट 2026 – नए रूप में जल्द सड़कों पर नजर आएगी भारत की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा अपनी सबसे लोकप्रिय SUV में से एक स्कॉर्पियो एन का फेसलिफ्ट वर्ज़न लाने की तैयारी में है। हाल ही में इस नई कार को सड़कों पर परीक्षण के दौरान कैमरा में कैद किया गया है, जिससे यह संकेत मिलते हैं कि कंपनी 2026 में एक बड़ा अपडेट पेश करने वाली है। डिजाइन में होंगे बड़े बदलाव मिली हुई जासूसी तस्वीरों से पता चलता है कि नई स्कॉर्पियो एन का साइड और रियर डिजाइन काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा ही