रूपौली में चुनावी रंगत: जनसुराज ने बनाई नई चुनौती पूर्णिया। स्वतंत्रता संग्राम की गाथाओं और वीरों की धरती रूपौली विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर चुनावी ‘रणक्षेत्र’ सज चुका है। पिछले उपचुनाव का माहौल यथावत है, पर इस बार नया ट्विस्ट है—जनसुराज पार्टी की प्रवेश। यह क्षेत्र राजनीतिक हलचल और सामाजिक संघर्षों के बीच नई उम्मीदों और प्रतिस्पर्धा के लिए जाना जाता रहा है। पिछले उपचुनाव का स्वरूप और परिणाम वर्ष 2024 में हुए उपचुनाव में जदयू के कलाधर मंडल, राजद की पूर्व विधायक बीमा भारती और निर्दलीय शंकर सिंह मुख्य चेहरे थे। परिणाम चौकाने वाले रहे—निर्दलीय शंकर सिंह ने