Shivraj Patil: राजनीति में कुछ चेहरे सिर्फ पदों और ताकत से नहीं पहचाने जाते, बल्कि उनके शांत स्वभाव, संयमित दृष्टि और संवैधानिक परंपराओं के प्रति सच्ची निष्ठा से पहचाने जाते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर भी ऐसे ही व्यक्तित्व थे, जिनकी उपस्थिति भारतीय राजनीति में हमेशा एक गरिमा और मर्यादा का भाव लेकर आई। आज शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे 91 वर्ष की आयु में उन्होंने लातूर स्थित अपने निवास ‘देवघर’ में अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे पाटिल का वर्षों से घर पर ही उपचार हो रहा था।