राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए भयानक धमाके की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए ने इस मामले में अब तक सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि इस आरोपी का सीधा संबंध अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ है। यह वही शिक्षण संस्थान है जहां से डॉक्टरों के आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ था और देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई थीं। शोएब की गिरफ्तारी से मिली बड़ी सफलता एनआईए द्वारा पकड़ा गया यह