Himachal Pradesh Snowfall: हिमाचल प्रदेश में सोमवार को हुई भारी बर्फबारी और बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य के पहाड़ी इलाकों में लगातार गिरती बर्फ के कारण 1,250 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से शिमला और आसपास के इलाकों में बर्फ देखने पहुंचे सैकड़ों पर्यटक अब रास्तों में फंस गए हैं। खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाने आए सैलानियों के लिए यह सफर अब परेशानी भरा बन गया है। सड़कों के बंद होने से यातायात ठप भारी हिमपात की वजह से राष्ट्रीय राजमार्गों से लेकर ग्रामीण संपर्क मार्ग तक बंद हो