Spain Train Accident: दक्षिणी स्पेन में रविवार की शाम एक भीषण रेल दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार से दौड़ रही एक ट्रेन अचानक पटरी से उतर गई और सामने से आ रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक कम से कम 39 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 73 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। कहां और कैसे हुआ हादसा स्पेन की रेल अवसंरचना संस्था ADIF