क्रिकेट से राजनीति तक: दो क्रिकेटर बने मंत्री, बीजेपी ने बनाए सांसद भारत में क्रिकेट और राजनीति दोनों ही जनता की भावनाओं से गहराई से जुड़े हैं। जहां एक ओर क्रिकेटर मैदान पर चौके-छक्के लगाते हैं, वहीं दूसरी ओर राजनीति में वे जनता के दिल जीतने का प्रयास करते हैं। हाल ही में पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आज़हरुद्दीन को तेलंगाना में मंत्री बनाया गया, जबकि पूर्व ओपनर नवजोत सिंह सिद्धू पहले ही कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इसी के साथ क्रिकेटरों के राजनीति में चमकने की एक नई कहानी जुड़ गई है। मोहम्मद आज़हरुद्दीन: कप्तान से मंत्री तक का