राजधानी दिल्ली से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में लगातार देरी हो रही है। सोमवार यानी 1 दिसंबर को भी कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों पीछे चल रही हैं। इनमें दिल्ली से दरभंगा जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस भी शामिल है जो ढाई घंटे की देरी से रवाना होगी। हालांकि पिछले दिनों की तुलना में स्थिति कुछ बेहतर जरूर हुई है लेकिन यात्रियों को अभी भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों की देरी का मुख्य कारण रेलवे अधिकारियों के अनुसार उत्तर भारत में मौसम की खराब स्थिति के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित