प्रमुख प्रकरण: दिल्ली विस्फोट की साजिश में एक और अहम गिरफ्तारी नयी दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट ने देशभर की सुरक्षा व्यवस्था और खुफिया तंत्र को लेकर कई गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। इस विस्फोट में 13 लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जाँच अभिकरण अपनी जांच को एक-एक चरण में आगे बढ़ा रहा है। इसी जांच के क्रम में अदालत ने मंगलवार को आतंकवादी डॉक्टर उमर मुहम्मद के सहयोगी के रूप में माने जा रहे जासिर बिलाल वानी को दस दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया। वानी, जो कश्मीर