Rashtra Bharat Logo

Veer Savarkar

Savarkar Tribute: मोहन भागवत और अमित शाह ने अंडमान में दी सावरकर को श्रद्धांजलि

सावरकर जी सबसे दीप्तिमान नक्षत्र और मार्गदर्शक प्रकाश हैं – मोहन भागवत, अंडमान में अमित शाह के साथ दी श्रद्धांजलि

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के श्री विजयपुरम में एक ऐतिहासिक और भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत और देश के गृह मंत्री अमित शाह एक साथ मंच पर नजर आए। यह कार्यक्रम स्वतंत्रता सेनानी और विचारक वीर सावरकर को समर्पित था जिन्होंने इसी धरती पर कई साल कठोर कारावास काटा था। डीबीआरएआईटी ऑडिटोरियम में आयोजित इस विशेष सांस्कृतिक समारोह में सावरकर जी की प्रसिद्ध रचना सागर प्राण तलमलला के रचनाकाल के 116 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया गया। डॉ भागवत ने अपने संबोधन में कहा कि सावरकर जी हमारे लिए सबसे अग्रणी

Updated: