Kingfisher Airlines: किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व कर्मचारियों के लिए गुरुवार का दिन केवल एक खबर नहीं, बल्कि वर्षों से दबे दर्द और इंतजार के अंत का प्रतीक बनकर आया। प्रवर्तन निदेशालय ने घोषणा की कि उसने 312 करोड़ रुपये की राशि उन कर्मचारियों को लौटाने की प्रक्रिया पूरी कर दी है, जिनका वेतन और अन्य बकाया लंबे समय से अटका हुआ था। यह फैसला सिर्फ आर्थिक राहत नहीं, बल्कि उस भरोसे की वापसी है, जो समय के साथ व्यवस्था से उठने लगा था। इस रकम को चेन्नई स्थित डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल की अनुमति के बाद ऑफिशियल लिक्विडेटर को ट्रांसफर किया