Viksit Bharat G RAM G Scheme: भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना अब केवल शहरों तक सीमित नहीं रहा। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि इस लक्ष्य की असली नींव गांवों में रखी जाएगी। इसी सोच के तहत केंद्र सरकार ने विकसित भारत: ग्राम जी योजना को नया और व्यापक स्वरूप दिया है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना को ग्रामीण भारत के लिए “आर्थिक सुरक्षा और आत्मसम्मान का आधार” बताया है। डीडी न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकसित भारत का सपना