Suvendu Adhikari Protest: पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार का दिन एक बार फिर तनाव और टकराव का गवाह बना, जब राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी की गाड़ी को पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोना रोड इलाके में प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया। पुरुलिया से लौटते समय हुए इस घटनाक्रम ने न केवल राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी नए सवाल खड़े कर दिए। इस घटना के बाद सुवेंदु अधिकारी सीधे चंद्रकोना रोड पुलिस चौकी पहुंचे, जो गड़बेता थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है, और वहीं धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि