ई20 पेट्रोल (E20 Petrol news) पर विवाद, लेकिन लाभ ज़्यादा – इंडस्ट्री ने जताया भरोसा

Ethanol Fuel News – मुख्य बिंदु – लक्ष्य से पहले उपलब्धि: भारत ने मार्च 2025 में ही 20% एथनॉल ब्लेंडिंग (E20) का लक्ष्य हासिल किया, जो 2030 की तय समयसीमा से 5 साल पहले है। – उपभोक्ता चिंताएँ: वाहन मालिकों का दावा – माइलेज में 15–20% तक कमी। इंडस्ट्री का कहना – असर केवल 2–6% तक। ARAI की रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं, जिससे संदेह बढ़ा। – E20 के फायदे (इंडस्ट्री का दावा): $4 बिलियन विदेशी मुद्रा की बचत। किसानों को ₹40,000 करोड़ का भुगतान (2025)। कार्बन उत्सर्जन में कमी। – सुप्रीम कोर्ट सुनवाई: 1 सितंबर 2025 को ई20 पेट्रोल पर दायर PIL की सुनवाई होगी। – SIAM का नया रुख: 2021 में जताई थी चिंता, अब कहा – वैज्ञानिक सबूतों से साबित है कि पुराने वाहनों पर कोई गंभीर असर नहीं। "पुरानी मांग की ज़रूरत नहीं" – प्रशांत के. बनर्जी, SIAM। – ऑटो कंपनियों का आश्वासन: पहले कंपनियाँ कहती थीं कि वारंटी खत्म हो जाएगी। अब कहा – E10 compliant वाहनों पर E20 से कोई नुकसान नहीं। किसी भी नुकसान पर वारंटी क्लेम ऑनर करने का भरोसा।