जरूर पढ़ें

IPL 2026 का आगाज आज: बेंगलुरु में RCB vs SRH के बीच होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

IPL 2026 का आगाज आज: बेंगलुरु में RCB vs SRH के बीच होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
IPL 2026 का आगाज आज: बेंगलुरु में RCB vs SRH के बीच होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला (Pic Credit- X @TheIPLGlory2009)

RCB vs SRH: IPL 2026 का आगाज आज RCB और SRH के मुकाबले से होगा। Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच बेंगलुरु में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमों की मजबूत बल्लेबाजी से हाई स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

Updated:

RCB vs SRH: क्रिकेट फैंस के लिए इंतजार की घड़ी खत्म हो चुकी है। एक बार फिर स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश और रोमांच का तूफान देखने को मिलेगा, क्योंकि इंडिया का अपना त्योहार आईपीएल 2026 का आगाज आज 28 मार्च से हो रहा है। सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

विराट कोहली करेंगे ओपनिंग

डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी इस बार रजत पाटीदार की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। ओपनिंग में फिल साल्ट और विराट कोहली की जोड़ी टीम को तेज शुरुआत देने की जिम्मेदारी संभालेगी। इसके बाद वेंकटेश अय्यर और कप्तान पाटीदार मिडिल ऑर्डर को मजबूती देंगे। विकेटकीपर जितेश शर्मा फिनिशर की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या और रोमारियो शेफर्ड टीम को संतुलन देंगे। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार अनुभव का तड़का लगाएंगे, वहीं जैकब डफी और सुयश शर्मा टीम को मजबूती देंगे।

RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन

फिल साल्ट, विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा (इम्पैक्ट प्लेयर: मंगेश यादव/रसिख दार)

दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस मैच में थोड़ी बदली हुई नजर आएगी, क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस उपलब्ध नहीं हैं। उनकी गैरमौजूदगी में इशान किशन टीम की कमान संभालेंगे। ओपनिंग में ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा तेज शुरुआत देने की कोशिश करेंगे।

मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं लियाम लिविंगस्टोन टीम को पावर हिटिंग का विकल्प देंगे।

SRH की संभावित प्लेइंग इलेवन

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट (इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम मावी)

कुल मिलाकर, दोनों टीमों में दमदार बल्लेबाजों की मौजूदगी इस मुकाबले को और रोमांचक बना रही है। फैंस को उम्मीद है कि सीजन का पहला ही मैच धमाकेदार होगा और आईपीएल 2026 की शानदार शुरुआत करेगा।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।