जरूर पढ़ें

तमिलनाडु में कभी भी गिर सकती है विजय की सरकार! एम. के. स्टालिन का बड़ा दावा

तमिलनाडु में कभी भी गिर सकती है विजय की सरकार! एम. के. स्टालिन का बड़ा दावा
तमिलनाडु में कभी भी गिर सकती है विजय की सरकार! एम. के. स्टालिन का बड़ा दावा ( Image - FB/@Sankar Jayaram )

तमिलनाडु की राजनीति में अचानक हलचल तेज हो गई है। चुनावी हार के बाद अब एमके स्टालिन ने ऐसा दावा किया है, जिसने विजय सरकार की स्थिरता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या सच में सरकार संकट में है? आखिर किन विधायकों और सहयोगियों को लेकर बढ़ी चिंता, जानिए पूरा सियासी गणित।

Updated:

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु की राजनीति एक बार सुर्ख़ियों में आ गई है। चुनावी हार के बाद भी एम. के. स्टालिन ने हार नहीं मानी है और अब उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय की सरकार कभी भी गिर सकती है। डीएमके प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जल्द चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है, जिससे राज्य में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

कल सोमवार को पार्टी के जिला सचिवों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्टालिन ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक हालात स्थिर नहीं हैं और कभी भी सत्ता परिवर्तन की स्थिति बन सकती है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा, “यह हार स्थायी नहीं है। हमें हर समय चुनाव के लिए तैयार रहना होगा। 2029 के लोकसभा चुनावों के साथ विधानसभा चुनाव भी हो सकते हैं। हम वापसी करेंगे और फिर जीतेंगे।”

टीवीके के पास फिलहाल बहुमत के आंकड़े

दरअसल, फिलहाल टीवीके की सरकार बहुमत के आंकड़े के साथ सत्ता में बनी हुई है। पार्टी के पास 107 सीटें हैं, जबकि सहयोगी कांग्रेस के 5 विधायक उसके साथ हैं। इसके अलावा डीएमके के चार पूर्व सहयोगी दलों का भी समर्थन सरकार को मिला हुआ है। सबसे अहम बात यह है कि हाल ही में हुए विश्वास मत में एआईएडीएमके के 25 बागी विधायकों ने भी सरकार के पक्ष में वोट किया था, जिससे विजय सरकार को राहत मिली।

इस वजह से संकट में आ सकती है सरकार

डीएमके का मानना है कि यह समर्थन कभी भी टूट सकता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अगर वीसीके, सीपीआई, सीपीएम और आईयूएमएल जैसे दल समर्थन वापस लेते हैं या फिर अदालत और स्पीकर एआईएडीएमके के बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर देते हैं, तो सरकार संकट में आ सकती है।

तमिलनाडु में सूरज कभी अस्त नहीं होगा- स्टालिन

स्टालिन ने अपने भाषण में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की भी कोशिश की। उन्होंने कहा, “तमिलनाडु में सूरज कभी अस्त नहीं होगा।” डीएमके का चुनाव चिन्ह ‘सूरज’ है और स्टालिन ने इसी प्रतीक के जरिए कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाने की कोशिश की कि पार्टी जल्द वापसी करेगी।

पार्टी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर सक्रीय रहने की अपील

दिलचस्प बात यह रही कि स्टालिन ने सोशल मीडिया की ताकत को भी खुलकर स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि राजनीति अब सिर्फ चाय की दुकानों तक सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहने को कहा। माना जा रहा है कि यह बयान टीवीके की मजबूत डिजिटल पकड़ को देखते हुए दिया गया।

अपनी हार की वजह तलाश रही डीएमके

हार के कारणों को समझने और जनता से फीडबैक लेने के लिए डीएमके ने 36 सदस्यीय समिति भी बनाई है। पार्टी अब जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है, जबकि तमिलनाडु की राजनीति में अगले कुछ महीनों में और बड़े बदलावों की संभावना जताई जा रही है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।