वाडीनार टर्मिनल पर एलपीजी आपूर्ति को मिला बल
MT Jag Vasant LPG Vadinar Terminal: जामनगर (गुजरात)। DPA कांडला के वडीनार टर्मिनल पर बड़ी खबर आई है। एम टी (MT) जग वसंत जहाज 47,000 मीट्रिक टन एलपीजी(LPG) (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) लेकर जामनगर स्थित इस टर्मिनल पर पहुंच गया है।
जहाज के पहुंचते ही एंकरेज पर शिप टू शिप (STS) ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह ऑपरेशन समुद्र में ही एक जहाज से दूसरे जहाज में माल स्थानांतरित करने की विशेष तकनीक के तहत किया जा रहा है।
ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला को निर्बाध बनाए रखने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है। डीपीए (DPA) कांडला की यह कार्रवाई देश की ऊर्जा सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता और परिचालन विश्वसनीयता को दर्शाती है।
शिप-टू-शिप प्रक्रिया से बनी रहेगी सप्लाई स्थिर
वडीनार टर्मिनल, जो कि गुजरात के जामनगर जिले में स्थित है, देश के प्रमुख ऊर्जा आयात केंद्रों में से एक है। यहां से एलपीजी (LPG) की आपूर्ति देश के विभिन्न हिस्सों तक सुनिश्चित की जाती है।
STS ट्रांसफर पूरा होने के बाद यह एलपीजी (LPG) आगे की आपूर्ति प्रक्रिया के लिए तैयार होगी।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल