जरूर पढ़ें

गुस्से में 8वीं के छात्र ने किया खौफनाक हमला, सहपाठी के आंख में घोंपा कंपास

गुस्से में 8वीं के छात्र ने किया खौफनाक हमला, सहपाठी के आंख में घोंपा कंपास
गुस्से में 8वीं के छात्र ने किया खौफनाक हमला, सहपाठी के आंख में घोंपा कंपास (सांकेतिक तस्वीर)

अहमदाबाद के एक स्कूल में 8वीं कक्षा के दो छात्रों के बीच विवाद हिंसक हो गया, जिसमें एक छात्र ने कंपास से दूसरे की आंख पर हमला कर दिया। घायल छात्र का ऑपरेशन हुआ है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं, घटना ने स्कूल सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।

Updated:

Ahmedabad School Violence: गुजरात के अहमदाबाद से एक बेहद चिंताजनक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और आपसी व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसनपुर स्थित नगर निगम संचालित पब्लिक स्कूल में 8वीं कक्षा के दो छात्रों के बीच मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक छात्र ने दूसरे पर कंपास (राउंडर) से हमला कर दिया। इस हमले में 14 वर्षीय छात्र की आंख बुरी तरह घायल हो गई।

आंख का हुआ ऑपरेशन

घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन और शिक्षकों ने घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में किया गया। डॉक्टरों की टीम ने छात्र की आंख का ऑपरेशन किया। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि उसकी आंख की रोशनी पूरी तरह वापस आ पाएगी या नहीं। डॉक्टर निलेश पारसीकर के अनुसार, बच्चे को ऑपरेशन के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन एक सप्ताह बाद दोबारा जांच के लिए बुलाया गया है।

परीक्षा के बाद शुरू हुआ विवाद

स्कूल के इंचार्ज प्रिंसिपल लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि 20 अप्रैल को छठी से आठवीं तक के छात्रों की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। परीक्षा खत्म होने के बाद जब बच्चे कक्षा से बाहर निकले, तभी किसी बात को लेकर दोनों छात्रों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद हिंसक रूप ले बैठा और एक छात्र ने कंपास से हमला कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही अहमदाबाद स्कूल बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर विवाद की वजह क्या थी और इतनी गंभीर स्थिति कैसे बन गई।

प्राथमिक जांच में स्कूल प्रशासन की कोई सीधी लापरवाही सामने नहीं आई है, लेकिन यह घटना इस बात का संकेत जरूर देती है कि बच्चों के बीच बढ़ती आक्रामकता और गुस्से को समय रहते संभालना कितना जरूरी है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।