Nagpur News: अंबाझरी में मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 2.80 लाख का माल जब्त

Ambazari MD Mephedrone Drug Seizure Two Arrested: नागपुर के अंबाझरी थाना क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स सेल ने विशेष अभियान के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 9 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन), दो मोबाइल फोन और एक सुजुकी बर्गमैन स्कूटर जब्त की। कुल जब्त माल की कीमत करीब 2.80 लाख रुपये बताई गई है। मामले की जांच जारी है।
विषयसूची
अंबाझरी में मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Ambazari MD Mephedrone Drug Seizure Two Arrested: नागपुर शहर पुलिस की अपराध शाखा के एंटी नारकोटिक्स सेल ने अंबाझरी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एमडी (मेफेड्रोन) सहित कुल करीब ₹2.80 लाख का माल जब्त किया गया है।
यह कार्रवाई 22 जुलाई 2026 की रात 12 बजे से 23 जुलाई 2026 की रात 2.50 बजे के बीच धरमपेठ स्थित शिवाजीनगर संगणक भवन के स्पोर्ट्स सेंटर के सामने सार्वजनिक मार्ग पर की गई। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर दोनों संदिग्धों को रोककर पंचों की मौजूदगी में तलाशी ली गई।
तलाशी में आरोपियों के पास से 9 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब ₹90,000 आंकी गई है। इसके अलावा दो मोबाइल फोन (करीब ₹70,000) और सुजुकी बर्गमैन स्कूटर (करीब ₹1,20,000) भी जब्त की गई।
दो आरोपियों से एमडी, मोबाइल और स्कूटर जब्त
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नावेद उर्फ नेहाब अहमद शेख (26, निवासी वंजारी नगर, थाना अजनी) और लखन हेमराज हीरणवार (21, निवासी गवलीपुरा, धरमपेठ, थाना अंबाझरी) के रूप में हुई है।
मामले के शिकायतकर्ता अपराध शाखा एंटी नारकोटिक्स सेल के पुलिस हवलदार विवेक आढावु हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8(क), 22(ब) और 29 के तहत अंबाझरी थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जब्त मादक पदार्थ की सप्लाई किस स्रोत से हो रही थी और इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन शामिल है। मामले की आगे की जांच अपराध शाखा की एंटी नारकोटिक्स सेल कर रही है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

