Rashtra Bharat Logo

कांग्रेस ने घोषित किए तीन उम्मीदवार, नागपुर से अभिजीत वंजारी को दोबारा मौका

कांग्रेस ने घोषित किए तीन उम्मीदवार, नागपुर से अभिजीत वंजारी को दोबारा मौका
Maharashtra Legislative Council Election 2026: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीन उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। नागपुर से अभिजीत वंजारी, पुणे से जयंत आसगांवकर और अमरावती से अदिति पोहरे को टिकट मिला है।

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीन उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। नागपुर से अभिजीत वंजारी, पुणे से जयंत आसगांवकर और अमरावती से अदिति पोहरे को टिकट मिला है।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

विधान परिषद चुनावों के लिए कांग्रेस की बड़ी तैयारी

महाराष्ट्र विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने तीन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तीनों उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है। कांग्रेस ने नागपुर डिवीजन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधान परिषद सदस्य अभिजीत गोविंदराव वंजारी को फिर से उम्मीदवार बनाया है। वहीं पुणे डिवीजन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जयंत दिनकर आसगांवकर को टिकट दिया गया है। इसके अलावा अमरावती डिवीजन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रो. अदिति ऋषिकेश पोहरे कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी।

नागपुर स्नातक सीट से अभिजीत वंजारी पर भरोसा

कांग्रेस ने नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधान परिषद सदस्य अभिजीत वंजारी को उम्मीदवार बनाकर अपना रुख साफ कर दिया है। उनके नाम की घोषणा के साथ ही नागपुर में चुनावी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।

पुणे और अमरावती शिक्षक सीट पर भी उम्मीदवार तय

पार्टी ने पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जयंत आसगांवकर और अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रो. अदिति पोहरे को मैदान में उतारा है। इन दोनों सीटों पर उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद चुनावी मुकाबले को लेकर तस्वीर और स्पष्ट होगी।

भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी खोले पत्ते

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने तीन प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। इससे नागपुर समेत संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मी बढ़ने की संभावना है। विधान परिषद की इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं। अब अन्य राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद चुनावी मुकाबले की तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र
एडिट: शिंकी सिंह

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

 

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।