Rashtra Bharat Logo

नागपुर में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर श्री लक्ष्मी-नृसिंह महायज्ञ का आयोजन, स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए हुई विशेष प्रार्थना

नागपुर में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर श्री लक्ष्मी-नृसिंह महायज्ञ का आयोजन, स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए हुई विशेष प्रार्थना
CM Devendra Fadnavis birthday Lakshmi Narsimha Mahayagya: नागपुर में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर श्री लक्ष्मी-नृसिंह महायज्ञ का आयोजन, स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए हुई विशेष प्रार्थना (Photo: RB / Jassi)

CM Devendra Fadnavis birthday Lakshmi Narsimha Mahayagya: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के 56वें जन्मदिन पर नागपुर के श्रीराम मंदिर परिसर में श्री लक्ष्मी-नृसिंह महायज्ञ आयोजित किया गया। यज्ञ में मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा की शक्ति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर की भव्य प्रतिकृति और प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर धार्मिक आस्था का विशेष आयोजन

CM Devendra Fadnavis birthday Lakshmi Narsimha Mahayagya: नागपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर पश्चिम नागपुर एवं दक्षिण-पश्चिम नागपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा रामनगर परिसर स्थित श्रीराम मंदिर में भव्य श्री लक्ष्मी-नृसिंह महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह आयोजन मुख्यमंत्री के कुलदेवता भगवान श्री लक्ष्मी-नृसिंह की आराधना को समर्पित रहा।

वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण के बीच हजारों श्रद्धालु इस महायज्ञ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, जनसेवा की निरंतर शक्ति तथा राज्य की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की गई।

मुख्यमंत्री के 56वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 56 विभिन्न समाजों के दंपतियों ने वैदिक विधि-विधान के अनुसार यज्ञ में समिधा अर्पित कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। महायज्ञ का शुभारंभ भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने किया।

CM Devendra Fadnavis birthday Lakshmi Narsimha Mahayagya: नागपुर में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर श्री लक्ष्मी-नृसिंह महायज्ञ का आयोजन, स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए हुई विशेष प्रार्थना
CM Devendra Fadnavis birthday Lakshmi Narsimha Mahayagya: नागपुर में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर श्री लक्ष्मी-नृसिंह महायज्ञ का आयोजन, स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए हुई विशेष प्रार्थना (Photo: RB / Jassi)
CM Devendra Fadnavis birthday Lakshmi Narsimha Mahayagya: नागपुर में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर श्री लक्ष्मी-नृसिंह महायज्ञ का आयोजन, स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए हुई विशेष प्रार्थना
CM Devendra Fadnavis birthday Lakshmi Narsimha Mahayagya: नागपुर में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर श्री लक्ष्मी-नृसिंह महायज्ञ का आयोजन, स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए हुई विशेष प्रार्थना (Photo: RB / Jassi)
CM Devendra Fadnavis birthday Lakshmi Narsimha Mahayagya: नागपुर में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर श्री लक्ष्मी-नृसिंह महायज्ञ का आयोजन, स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए हुई विशेष प्रार्थना
CM Devendra Fadnavis birthday Lakshmi Narsimha Mahayagya: नागपुर में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर श्री लक्ष्मी-नृसिंह महायज्ञ का आयोजन, स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए हुई विशेष प्रार्थना (Photo: RB / Jassi)

श्री लक्ष्मी-नृसिंह महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए

कार्यक्रम में राज्य के राजस्व मंत्री एवं नागपुर के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे, पूर्व विधायक एवं पूर्व महापौर संदीप जोशी, महापौर नीता ठाकरे और भाजपा नागपुर महानगर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी सहित कई विधायक, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे। महायज्ञ का आयोजन पूर्व विधायक संदीप जोशी के मार्गदर्शन में हुआ।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण श्री लक्ष्मी-नृसिंह मंदिर की भव्य प्रतिकृति रही, जिसे पारंपरिक सजावट और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था से सजाया गया था। परिसर में वारकरी संतों की झांकियां तथा प्रवेश द्वार पर मुख्यमंत्री के सामाजिक, राजनीतिक और विकास कार्यों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे नागरिकों ने सराहा। महाआरती और महाप्रसाद के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और जनसेवा के संदेश से परिपूर्ण यह आयोजन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिवस पर नागपुर के प्रमुख और स्मरणीय आयोजनों में शुमार रहा।

CM Devendra Fadnavis birthday Lakshmi Narsimha Mahayagya: नागपुर में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर श्री लक्ष्मी-नृसिंह महायज्ञ का आयोजन, स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए हुई विशेष प्रार्थना
CM Devendra Fadnavis birthday Lakshmi Narsimha Mahayagya: नागपुर में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर श्री लक्ष्मी-नृसिंह महायज्ञ का आयोजन, स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए हुई विशेष प्रार्थना (Photo: RB / Jassi)
CM Devendra Fadnavis birthday Lakshmi Narsimha Mahayagya: नागपुर में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर श्री लक्ष्मी-नृसिंह महायज्ञ का आयोजन, स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए हुई विशेष प्रार्थना
CM Devendra Fadnavis birthday Lakshmi Narsimha Mahayagya: नागपुर में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर श्री लक्ष्मी-नृसिंह महायज्ञ का आयोजन, स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए हुई विशेष प्रार्थना (Photo: RB / Jassi)

रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।