Rashtra Bharat Logo

Vastu Tips: घर में नहीं टिकता पैसा? तुरंत बदलें ये 5 आदतें

Vastu Tips: घर में नहीं टिकता पैसा? तुरंत बदलें ये 5 आदतें
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार जानें वो 5 आदतें जो घर में नेगेटिविटी और पैसों की तंगी लाती हैं आज ही करें ये आसान सुधार। (Image Source : AI)

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार जानें वो 5 आदतें जो घर में नेगेटिविटी और पैसों की तंगी लाती हैं आज ही करें ये आसान सुधार।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

वास्तु शास्त्र के अनुसार जानें घर में कंगाली लाने वाली 5 आदतें

Vastu Tips: घर में पैसा टिकता नहीं चाहे कितनी भी मेहनत कर लें| अगर बार-बार यही सवाल आपके मन में आता है तो जवाब आपकी किस्मत में नहीं बल्कि घर की ऊर्जा में छिपा हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारी रोजमर्रा की कुछ छोटी-छोटी आदतें अनजाने में घर में नकारात्मकता और आर्थिक तंगी को न्योता देती हैं। अगर आप भी इससे जूझ रहे हैं तो जान लीजिए वो 5 आदतें जिन्हें आज ही बदलना जरूरी है|

इन आदतों को आज ही बदलें, बढ़ेगी घर की सुख-समृद्धि

  • टूटे-फूटे बर्तन और सामान का इस्तेमाल : घर में टूटे बर्तन, टूटा फर्नीचर या खराब पड़ी घड़ियां रखना वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है। ऐसी चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं और धन के प्रवाह में रुकावट डालती हैं।
  •  मुख्य द्वार के पास गंदगी और अव्यवस्था : घर का मुख्य द्वार सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा दोनों का प्रवेश द्वार माना जाता है। अगर वहां गंदगी, जूते-चप्पल बिखरे रहते हैं, तो यह मां लक्ष्मी के आगमन में बाधा बनता है।
  • रात में जूठे बर्तन छोड़ना : रात को सिंक में जूठे बर्तन छोड़कर सोना वास्तु में वर्जित माना गया है। कहा जाता है कि इससे घर में दरिद्रता आती है और आर्थिक स्थिति कमजोर होती है।
  • घर में अंधेरा रखना : घर के कोनों में अंधेरा या पुराना अनुपयोगी सामान जमा रखना नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। नियमित रूप से घर की सफाई और रोशनी बनाए रखना जरूरी माना जाता है।

  •  तिजोरी या पैसे रखने की जगह की अनदेखी : पैसे या तिजोरी को गलत दिशा में रखना अथवा उसे अस्त-व्यस्त रखना भी धन हानि का कारण माना जाता है। वास्तु के अनुसार तिजोरी उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।