Beauty Hacks For Glowing Skin: आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो अपनाएं ये ब्यूटी हैक्स

Beauty Hacks For Glowing Skin: जानें घर बैठे ग्लोइंग स्किन पाने के आसान और असरदार ब्यूटी हैक्स, जो बिना खर्च किए आपकी खूबसूरती में लगाएंगे चार चांद |
विषयसूची
जानें रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली आसान ब्यूटी हैक्स
Beauty Hacks For Glowing Skin: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारे पास पार्लर जाने का समय कम होता है, लेकिन ग्लोइंग स्किन और अच्छे लुक की चाहत हर किसी की होती है। बदलते मौसम, प्रदूषण और तनाव का असर सीधा हमारी स्किन और बालों पर पड़ता है, जिससे डलनेस, डार्क सर्कल्स और बालों की बेजान चमक जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। महंगे पार्लर ट्रीटमेंट्स और प्रोडक्ट्स की जगह अगर घर में मौजूद आसान चीजो से ही खूबसूरती निखारी जा सके तो इससे बेहतर क्या होगा। यहां हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे ही आसान और असरदार ब्यूटी हैक्स, जो न सिर्फ किफायती हैं बल्कि इन्हें रोज की रूटीन में शामिल करना भी बेहद आसान है।
घर बैठे आजमाएं ये आसान ब्यूटी हैक्स
- चेहरे की चमक के लिए:
बर्फ के टुकड़े को कपड़े में लपेटकर चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ने से चेहरे की सूजन कम होती है और तुरंत ग्लो आता है। मेकअप से पहले यह ट्रिक बहुत काम आती है। - डार्क सर्कल्स के लिए: ठंडी टी-बैग्स को आंखों पर 10 मिनट रखने से डार्क सर्कल्स और आंखों की सूजन में राहत मिलती है।
- बालों की चमक के लिए: शैंपू के बाद ठंडे पानी से बाल धोने से बालों में नेचुरल शाइन आती है और फ्रिज़ कम होता है।
- होंठों की देखभाल: सोने से पहले होंठों पर शहद लगाने से होंठ मुलायम और गुलाबी बने रहते हैं।
- मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए: फाउंडेशन लगाने से पहले चेहरे पर आइस क्यूब रगड़ने से पोर्स टाइट हो जाते हैं, जिससे मेकअप ज्यादा देर तक टिका रहता है।
- रूखी त्वचा के लिए: रात को सोने से पहले चेहरे पर हल्का नारियल तेल लगाने से त्वचा मुलायम और हाइड्रेटेड रहती है।
- नाखूनों की देखभाल के लिए: नींबू के रस में थोड़ा सा नमक मिलाकर नाखूनों पर लगाने से वे मजबूत और चमकदार बनते हैं।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

