Vastu Tips: आटा गूंथते और रोटी बनाते वक्त भूलकर भी न करें ये काम

जानिए रसोई घर से जुड़े महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स। आटा गूंथने, रोटी बनाने और तवे के इस्तेमाल से जुड़े इन नियमों का पालन करने से घर में आती है सुख-समृद्धि और बरकत।
विषयसूची
क्या किचन में आपकी भी होती है ये गलती
Vastu Tips: भारतीय संस्कृति में रसोई घर को घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। रसोई का सीधा संबंध माता अन्नपूर्णा से होता है इसलिए यहाँ की जाने वाली हर एक गतिविधि का प्रभाव सीधे घर के सदस्यों की सेहत और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र में भोजन पकाने, विशेष तौर पर आटा गूंथने और रोटियां बनाने को लेकर कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। यदि इन नियमों की अनदेखी की जाए तो घर में वास्तु दोष उत्पन्न होने लगते हैं। आइए जानते हैं रसोई से जुड़े कुछ बेहद जरूरी और अचूक वास्तु नियम।
आटा गूंथने और इस्तेमाल करने के सही नियम
-
ताजा आटा ही करें इस्तेमाल: वास्तु जानकारों के अनुसार कभी भी बहुत सारा आटा एक साथ गूंथकर फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए। बासी या फ्रिज में रखा हुआ ठंडा आटा नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। हमेशा ताजा आटा गूंथकर ही रोटियां बनानी चाहिए।
-
लोई का आकार: जब आप रोटियों के लिए आटे की लोई बनाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि वह एकदम चिकनी और व्यवस्थित होनी चाहिए। लोई बनाते वक्त उस पर अपनी उंगलियों के गहरे निशान न छोड़ें। वास्तु के अनुसार कटी-फटी या उंगलियों के निशान वाली लोई अशुभ मानी जाती है।
-
गिनती के अनुसार रोटियां: कई घरों में आवश्यकता से अधिक रोटियां बनाकर फेंक दी जाती हैं या झूठी छोड़ दी जाती हैं। भोजन का अपमान करना माता अन्नपूर्णा का अनादर माना जाता है जिससे घर में बरकत रुक जाती है।
रोटी बनाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
-
पहली रोटी हमेशा गाय के लिए: नियम है कि जब भी घर में रोटियां बनें तो तवे पर बनने वाली पहली रोटी हमेशा गाय के नाम की निकालनी चाहिए। इस रोटी में थोड़ा सा गुड़ या घी मिलाकर गाय को खिलाना अत्यंत शुभ माना जाता है जिससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
-
आखरी रोटी का नियम: भोजन तैयार होने के बाद आखिरी रोटी कुत्ते या अन्य किसी जरूरतमंद जीव के लिए निकालें। इससे घर के सदस्यों पर आने वाले संकट टलते हैं और कुंडली के दोष शांत होते हैं।
-
मुख की दिशा: वास्तु शास्त्र के अनुसार खाना बनाते समय गृहणी का मुख हमेशा पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।
-
तवे से जुड़े नियम: गर्म तवे पर कभी भी सीधे पानी न डालें इससे घर में नकारात्मकता आती है। तवा इस्तेमाल करने के बाद उसे हमेशा साफ सुथरी जगह पर रखें और कभी भी उलटा न रखें।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

