पश्चिम बंगाल के मालदा में बीएसएफ कैंप के अंदर जवानों के बीच गोलीबारी में दो जवानों की मौत, एक जवान गंभीर रूप से घायल।

Malda BSF camp firing two jawans dead: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के वैष्णवनगर थाना क्षेत्र में स्थित 119वीं बीएसएफ बटालियन के कैंप में जवानों के बीच गोलीबारी हुई। इस घटना में दो जवानों की मौत हो गई और एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना की वजह अभी सामने नहीं आई है। बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
विषयसूची
बीएसएफ कैंप में हुई गोलीबारी की घटना
Malda BSF camp firing two jawans dead: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बीएसएफ की 119वीं बटालियन के जवानों के बीच संघर्ष के बाद गोलीबारी हुई, जिसमें दो जवानों की मौत हो गई और एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह घटना मालदा के वैष्णवनगर थाना क्षेत्र स्थित बीएसएफ कैंप की है। जानकारी के मुताबिक, जवानों के बीच किसी बात को लेकर आपसी संघर्ष हुआ, इसी दौरान गोलियां चलीं। गोली लगने से दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से जख्मी है।



घटना की वजह जानने में जुटे अधिकारी
संघर्ष की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर मौजूद हमारे संवाददाता एकबाल के अनुसार, बीएसएफ कैंप में हलचल तेज है और मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
घटना की आगे की जांच जारी है। संघर्ष के असली कारण और घटनाक्रम को लेकर बीएसएफ की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

