Rashtra Bharat Logo

अवैध हथियार मामले में पवन कुमार सिंह गिरफ्तार, दुर्गापुर कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

अवैध हथियार मामले में पवन कुमार सिंह गिरफ्तार, दुर्गापुर कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
Durgapur STF Pawan Kumar Singh: दुर्गापुर एसटीएफ ने अवैध आग्नेयास्त्र रखने के मामले में पवन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। दुर्गापुर कोर्ट ने आरोपी को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है।

दुर्गापुर एसटीएफ ने अवैध आग्नेयास्त्र रखने के मामले में पवन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। दुर्गापुर कोर्ट ने आरोपी को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

हथियार कहां से आया, एसटीएफ कर रही जांच

अवैध आग्नेयास्त्र रखने के मामले की जांच के दौरान दुर्गापुर एसटीएफ ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन कुमार सिंह (55) के रूप में हुई है। वह बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रबाई गांव का रहने वाला बताया गया है।पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले दुर्गापुर एसटीएफ ने अवैध आग्नेयास्त्र रखने के आरोप में बिहार के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ और जांच के दौरान पवन कुमार सिंह का नाम सामने आया। इसके बाद एसटीएफ ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए उसे गिरफ्तार किया।

हथियार के साथ गिरफ्तारी का दावा

एसटीएफ के अनुसार, पवन कुमार सिंह को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हथियार कहां से आया और इस मामले में उसके साथ और कौन लोग जुड़े हैं।

कोर्ट ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

रविवार को आरोपी को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने जांच के लिए आरोपी को अपनी हिरासत में देने की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच और पूछताछ के लिए उसकी हिरासत जरूरी है। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने पवन कुमार सिंह को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। एसटीएफ अब आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल
एडिट: शिंकी सिंह

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।