Rashtra Bharat Logo

बागडोगरा में गो-तस्करी के शक में मॉब लिंचिंग, भीड़ की पिटाई से दो लोगों की मौत

बागडोगरा में गो-तस्करी के शक में मॉब लिंचिंग, भीड़ की पिटाई से दो लोगों की मौत
Bagdogra Mob Lynching: पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में गो-तस्करी के शक में भीड़ की कथित पिटाई से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। (File Photo)

पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में गो-तस्करी के शक में भीड़ की कथित पिटाई से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

मृतकों के परिवार ने गो-तस्करी के आरोप से किया इनकार

पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में गो-तस्करी के शक में दो लोगों की कथित तौर पर भीड़ ने पिटाई कर दी जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गो-तस्करी के शक में स्थानीय लोगों ने एक वाहन को रोक लिया। इसके बाद वाहन में तोड़फोड़ की गई और उसे आग के हवाले कर दिया गया। इसी दौरान वहां पहुंचे कुछ अन्य लोगों को भीड़ ने पकड़ लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी।

पिटाई के बाद दो लोगों की मौत

पुलिस के अनुसार घटना में कई लोग घायल हुए हैं। तीन लोगों को पुलिस ने पकड़कर इलाज के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल ले जाते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि इससे पहले मारपीट में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। दो अन्य घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के दौरान कथित तौर पर तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक पिकअप वाहन में भी आग लगा दी गई। एक अन्य वाहन में भी जमकर तोड़फोड़ की गई।

परिवार ने गो-तस्करी के आरोप से किया इनकार

मृतकों के परिवार ने गो-तस्करी के आरोप से इनकार किया है। परिजनों का कहना है कि मृतक गोवंश के कारोबारी थे और करीब 10 वर्षों से इस कारोबार से जुड़े थे। परिवार का आरोप है कि लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बजाय कानून अपने हाथ में लिया और उनकी बेरहमी से पिटाई की। परिवार की ओर से पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। दोनों मृतक उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

पुलिस सूत्रों के अनुसार पहली गाड़ी को रोके जाने के बाद उसमें सवार लोगों ने मदद के लिए दूसरी गाड़ी को मौके पर बुलाया था। स्थानीय लोगों ने दूसरी गाड़ी को भी रोक लिया और उसमें तोड़फोड़ की। घटना की जांच के दौरान पुलिस ने कथित तस्करी के संदेह में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

नेताओं ने घटना पर जताई चिंता

घटना को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। तृणमूल कांग्रेस विधायक प्रसून बनर्जी ने इसे गंभीर और संवेदनशील मामला बताते हुए जांच की मांग की है। सीपीआईएम नेता शतरूप घोष ने कहा कि ऐसी घटनाएं चिंता का विषय हैं और पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाती हैं। वहीं भाजपा के मुख्य प्रवक्ता देवजीत सरकार ने भी लोगों से कानून अपने हाथ में नहीं लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।